फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four injured in accident including two teenagers

हादसों में दो किशोर समेत चार घायल

Sun, 26 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four injured in accident including two teenagers
सड़क दुर्घटना साइन - फोटो : symbolic

दो किशोर समेत कुल चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


 थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत फरीदपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र का 11 वर्षीय पुत्र अर्क शनिवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया जब वह साइकिल से बाजार जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी महेश शुक्ला (48) पुत्र पारसनाथ को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महेश शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र के ही शहजादपुर निवासी धीरज यादव (18) पुत्र विक्रम रविवार सुबह अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से उस समय घायल हो गया जब वह बाइक से बस स्टेशन जा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इनके अलावा हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरायनपुर गांव निवासी मुनीराम का 10 वर्षीय पुत्र अमन शनिवार देर शाम घर के सामने खेलने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला  अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed