{"_id":"582f42864f1c1bfe518fded1","slug":"four-injured-in-accident-including-the-girl-child-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बालिका समेत चार लोग जख्मी, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बालिका समेत चार लोग जख्मी, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक बालिका समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर के जमुनीपुर निवासी रवि (13) पुत्र राधेश्याम शुक्रवार सुबह बाजार में सड़क पार करते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी अर्जुन (16) पुत्र राजमणि शुक्रवार सुबह स्कूल जाते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के चितवई गांव निवासिनी गोल्डी (8) पुत्री अशोक गांव के पास खेलते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। उसे भी निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बरौरा गांव निवासी आदित्य (15) पुत्र सुग्रीव कुमार गुरुवार देर शाम सम्मनपुर से घर जाते समय हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन