{"_id":"1989fe34f907b6be320aba01d3084ff8","slug":"four-injured-in-accident-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में वृद्घ समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में वृद्घ समेत चार घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी गनेश (22) पुत्र दशरथ मंगलवार देर शाम बाइक से जहांगीरगंज जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र रगडग़ंज गांव निवासी राममिलन (40) पुत्र दुर्गाप्रसाद मंगलवार शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज बाजार निवासी शंभू (70) पुत्र जगराम बुधवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर निवासी राजू (25) पुत्र राजाराम बुधवार सुबह बाइक से बाजार जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।