फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four auto lifters arrested with 15 stolen bikes

Ambedkar Nagar News: चोरी की 15 बाइक के साथ चार ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Four auto lifters arrested with 15 stolen bikes
जैतपुर में बरामद चोरी की बाइकोंं के साथ बाइक चोर। पुलिस मीडिया सेल
अंबेडकरनगर। जैतपुर और जलालपुर पुलिस ने शनिवार को चोरी की 15 बाइकों के साथ चार ऑटो लिफ्टर्स को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शादी बरात में वीडियाेग्राफी के बहाने बाइक टारगेट कर चोरी को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी केशव कुमार ने बताया कि अकबरपुर के अमरौला निवासी सत्येंद्र कुमार उर्फ लौटू, जैतपुर के चौदहप्रास निवासी अंकुश गौतम इसी गांव के बाबूराम पुत्र नीरज कुमार और शाहपुर निवासी बंटी को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे अंडरपास के नीचे मुस्कुराई के निकट से गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर 15 बाइक भी बरामद की हैं। अंकुश गैंग का सरगना है। बंटी शादियों में वीडियोग्राफी का काम करता है। यह अपने मित्र सतेंद्र और नीरज के साथ शादी विवाह में फोटो और वीडियो बनाने जाया करता था। इसके बाद तीनों वहां से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे।
विज्ञापन

बीते कई माह में मालीपुर, जैतपुर, कटका, जलालपुर में वैवाहिक कार्यक्रमों से बाइक चोरी का केस दर्ज किए गए थे, जिसके बाद पुलिस व स्वाट टीम चोरों की तलाश में जुटी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरात में चोरी कर जैतपुर के ढाखा सर्विस लेन के बगल खंडहरनुमा स्कूल के कमरों में घास व झाड़ियों मे छिपा दिया करते थे। इसके बाद मौका पाकर उसे कम दाम में बेच दिया करते थे। पुलिस ने चारों को पहले कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया। खुलासे में जैतपुर थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि, जलालपुर के एसआई अमीन, अजय सरोज, स्वाट टीम प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, विनोद यादव व सर्विलांस सेल प्रभारी प्रभाकांत तिवारी व उनकी टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed