{"_id":"69d14abc2bf23a4402037e76","slug":"four-accused-arrested-in-murderous-attack-on-advocate-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-153677-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमलेे में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमलेे में चार आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Apr 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। महरुआ क्षेत्र में 15 दिन पूर्व अधिवक्ता प्रभात मिश्रा पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
21 मार्च की शाम भीटी के समंथा चौराहा निवासी अधिवक्ता प्रभात मिश्रा अपनी चार पहिया वाहन से महरुआ जा रहे थे। महरूआ के तरसावां गांव के पास स्कार्पियो पर सवार एक दर्जन के करीब लोगों ने अधिवक्ता को रोक कर हमला कर दिया था। अधिवक्ता के साथी पंकज पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद सहित 5 -6 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।
शुक्रवार को पुलिस ने बेवाना के मुसइतपुर निवासी हेमंत त्रिपाठी उर्फ जयवर्धन, अकबरपुर के गौसपुर सोसाइटी का पूरा निवासी प्रिंस पांडेय उर्फ ईशान, गाेविंद गनेशपुर निवासी ऋषभ तिवारी, सुल्तानपुर के जयसिंहपुर क्षेत्र के रधारी दुबे का पूरा निवासी सदानंद दुबे उर्फ डेविल को गिरफ्तार किया।
साथ ही एक बाल अपचारी को संरक्षित करते हुए बालसुधार गृह भेजा गया है। अब तक जानलेवा हमले में नामजद छह व पांच अज्ञात समेत 11 लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल चार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।