फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Former MP Rakesh will join SP leaving BSP

बसपा छोड़ सपा में शामिल होंगे पूर्व सांसद राकेश

Sun, 12 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Former MP Rakesh will join SP leaving BSP
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को जिले में एक और बड़ी सफलता मिली है। पूर्व सांसद राकेश पांडेय ने बसपा छोड़ कर सपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने रविवार को लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उनके पुत्र रितेश पांडेय अंबेडकरनगर से बसपा के मौजूदा सांसद हैं। माना जा रहा है कि राकेश पांडेय को समाजवादी पार्टी जलालपुर से अपना प्रत्याशी बनाएगी। रविवार को यह खबर सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का केंद्र बन गई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव होने से ठीक पहले जिले में सपा के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बीते विधानसभा चुनाव के बाद जिले के वरिष्ठ नेता व आलापुर से विधायक रहे पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने सबसे पहले सपा का दामन थाम लिया था। बीते दिनों दो पूर्व मंत्रियों रामअचल राजभर व लालजी वर्मा ने भी बसपा से निष्कासित होने के बाद तमाम अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी में शामिल होना तय किया। यह दोनों कटेहरी व अकबरपुर से विधायक भी हैं। इस बीच अब समाजवादी पार्टी में जिले के एक और कद्दावर नेता ने शामिल होने का फैसला किया है।
विज्ञापन

जलालपुर से सपा के टिकट पर विधायक चुने जा चुके राकेश पांडेय ने अब फिर से सपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने बाद में बसपा ज्वाइन कर ली थी। परिसीमन के बाद सामान्य हुई लोकसभा सीट पर वे 2009 में बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए। तबसे वे बसपा में ही बने हुए थे। उनके पुत्र रितेश पांडेय जलालपुर की रिक्त हुई विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे, लेकिन 2019 में इस्तीफा देकर उन्होंने बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा। उन्होंने प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को पराजित कर चुनाव जीतने में सफलता हासिल की। बसपा ने उन्हें लोकसभा में पार्टी का नेता भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अब सपा में शामिल होने का निर्णय करते हुए रविवार को पूर्व सांसद राकेश पांडेय सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने अपने बड़े पुत्र आशीष पांडेय उर्फ सुड्डू के साथ लखनऊ पहुंच गए। वहां पिता-पुत्र ने काफी देर तक अखिलेश यादव से मुलाकात की। पार्टी में शामिल होने की तिथि समेत अंबेडकरनगर व आसपास के जनपदों की रणनीति पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद आशीष ने बताया कि सपा में शामिल होना तय हुआ है। प्रदेश के विकास को मजबूत करने तथा नफरत के दौर को बंद करने के लिए यह जरूरी हो गया है कि सभी लोग मिलकर सपा का साथ दें। पूर्व सांसद राकेश ने कहा कि मौजूदा सरकार में बैठे लोगों को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं देती है। प्रदेश की जनता आज सपा के नेतृत्व में तेजी से एकजुट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed