फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   former Gram Pradhan issued notice with three other

पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार को नोटिस

Tue, 05 Jul 2016 11:08 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 05 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
former Gram Pradhan issued notice with three other

टांडा ब्लॉक के भड़सारी गांव में विकास कार्यों के नाम पर जमकर धांधली हुई। पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार लोगों की मिलीभगत से लाखों रुपये का वारा-न्यारा कर दिया गया। इसकी पुष्टि लोकपाल मनरेगा ने की है।

विज्ञापन


अब इन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। सभी से सात दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बीते दिनों भड़सारी गांव निवासी विनोद कुमार वर्मा ने लोकपाल मनरेेगा कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर पूर्व ग्राम प्रधान विद्यावती, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद गुप्त, तकनीकी सहायक जितेन्द्र कुमार व रोजगार सेवक अरविन्द वर्मा की मिलीभगत से लाखों का वारा न्यारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में कोई विकास के कार्य नहीं दिख रहे हैं, लेकिन खाते से पैसा निकाल लिया गया है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए लोकपाल मनरेगा बिपिन कुमार सिंह ने जांच कराई। सामने आया कि ग्राम पंचायत में पुराने कार्य पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर मनरेगा धनराशि का गबन व दुरुपयोग किया गया है।


ऐसे में सभी लोग इस गबन के भागीदार हैं। ग्राम प्रधान सहित चारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सात दिन में जवाब न दिया गया तो मनरेगा प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed