फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Forest personnel train‌ed

लक्ष्य की पूर्ति के लिए वनकर्मियों को मिला आवश्यक प्रशिक्षण

Wed, 11 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 11 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Forest personnel trained
अंबेडकरनगर के डीएफओ कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद वन दरोगा - फोटो : अमर उजाला

क्लीन यूपी ग्रीन यूपी के नारे को साकार करने के लिए बुधवार को वन विभाग कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। वन विभाग कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण को प्रभागीय वनाधिकार एके शुक्ल ने संबोधित किया। शुक्ल ने वनरक्षकों को पेड़ों की सुरक्षा व वृक्षारोपण पर बल दिया। कहा कि इस बार शासन से 8 लाख 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।

विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण कार्य यह है कि यह पेड़ एक ही दिन में लगाए जाएंगे। ऐसे में सभी को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाना होगा। शुक्ल ने बताया कि विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए इस बार पूरे प्रदेश में 5 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। इसके तहत जिले को कुल 8 लाख 10 हजार पौध लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


कहा कि चुनौतीपूर्ण इस लक्ष्य को एक दिन में ही पूरा करना है। जिले के 91 स्थलों पर यह अभियान निर्धारित तिथि पर चलेगा। इसके लिए वनकर्मियों का सेंसिटाइजेशन एवं इससे संबंधित उच्च स्तर से प्राप्त 15 पृष्ठों की गाइड लाइन पर भी बिन्दुवार चर्चा की गई। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृक्षारोपण कार्य को निर्वाचन पैटर्न पर कराया जाए। इस बारे में सभी वृक्षारापेण स्थलों का पॉलीगान एवं नर्सरी का डॉटा केन्द्रीय साफ्टवेयर पीएमएस व एनएमएस पर आनलाइन लोड किया जा चुका है। प्रशिक्षण में समस्त वनरक्षक, माली व वन विभाग के अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed