फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Forest department issued helpline numbers to deal with wild animals

Ambedkar Nagar News: जंगली जानवरों से निपटने को वन विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Tue, 17 Sep 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 17 Sep 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Forest department issued helpline numbers to deal with wild animals
अंबेडकरनगर। जंगली जानवरों के बीते दिनों हुए हमले के बाद आगे ऐसी संभावना को रोकने के लिए वन विभाग अलर्ट मोड में है। न सिर्फ संभावित्र क्षेत्रों में गश्त की जा रही है बल्कि छह हेल्पलाइन मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी जंगली जानवर दिखे तो उसे मारने की बजाए जानकारी जिम्मेदारों को दें जिससे समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन

बीते दिनों पियारेपुर व महरुआ क्षेत्र में सियार ने हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया था। इन दोनों ही स्थानों पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो सियार को पीट-पीटकर मार डाला था। सियार के हमले को देखते हुए वन विभाग ने गश्त बढ़ा रखी है। साथ ही इसे लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। विशेषकर माझा क्षेत्र में वन रेंजर व वन दरोगा लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच अब वन विभाग कार्यालय वन रेंजर व वन दरोगा का मोबाइल नंबर जारी किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी नागेंद्र कुमार अकबरपुर व टांडा रेंज का 9519489494, जलालपुर व बसखारी रेंज के स्नेह कुमार का 6388195264, , टांडा रेंज के वन दरोगा जगदंबा प्रसाद मिश्र का 9919139626 व बसखारी रेंज के वन दरोगा सुनील सिंह का 9450030330 मोबाइल नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. उमेश तिवारी ने बताया कि यदि संबंधित से किसी कारणवश संपर्क न हो सके तो उपप्रभागीय वनाधिकारी के मोबाइल नंबर 7839434877 पर फोन किया जा सकता है। अत्यंत जरूरी होने पर उनके मोबाइल 7839435157 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed