फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Force In Akbarpur

सुरक्षा को मजबूत बनाने पहुंचे अतिरिक्त सीआईएसएफ व पीएसी जवान

Thu, 14 Nov 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Force In Akbarpur
अंबेडकरनगर के तहसील तिराहे पर सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद सीएसआईएफ फोर्स - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अयोध्या मामले में फैसले के कई दिन बाद भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ढिलाई के मूड में नहीं है। टांडा के अलावा अब जिला मुख्यालय व जलालपुर समेत किछौछा में भी सीआईएसएफ व पीएसी की तैनाती कर दी गई है। एक कंपनी सीआईएसएफ जिले में पहले से ही थी। अब एक कंपनी सीआईएसएफ व दो कंपनी पीएसी और जिले में पहुंच गई है। इनकी अलग-अलग क्षेत्रों में तैनाती करने के साथ ही सघन मॉनीटरिंग भी सुरक्षा बलों द्वारा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अयोध्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के कई दिन बीतने को हैं। जिले के सभी क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था को लेकर कोई भी चूक नहीं रखना चाहता। कहीं से भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय वारदात न होने पाए, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल टांडा नगर व आसपास एक कंपनी सीआईएसएफ पहले से ही तैनात थी, जबकि अब जिले के अन्य शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एक कंपनी अतिरिक्त सीआईएसएफ जवान यहां पहुंच गए। दो कंपनी पीएसी जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए भेजा गया है। इन सीआईएसएफ व पीएसी जवानों की तैनाती जिला मुख्यालय, जलालपुर नगर तथा किछौछा में कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार से इन सभी क्षेत्रों में पीएसी व सीआरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। जिला मुख्यालय पर पुराने तहसील तिराहे, फौव्वारा तिराहे के अलावा शहजादपुर के विभिन्न जगहों पर यह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। अकबरपुर नगर के शहजादपुर में सीआईएसएफ जवानों ने अत्यन्त जिम्मेदारी के साथ न सिर्फ गश्त किया वरन दुकानों व सड़क पर मौजूद लोगों की गतिविधि पर नजदीकी नजर भी बनाए रखी। सीआईएसएफ जवानों की लगातार गश्त से आम लोगों में सुरक्षा की नई उम्मीदों का संचार हुआ है।

इन जवानों ने आम नागरिकों व दुकानदारों से बातचीत भी की और सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। उधर, एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की पुष्टि की है। कहा कि सब सामान्य है। अतिरिक्त फोर्स का आना पहले से तय था। इसी क्रम में यह अतिरिक्त फोर्स जिले में पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed