{"_id":"6585da4cc5d60d9031015b14","slug":"food-team-took-six-samples-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-8305-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खाद्य टीम ने लिए छह नमूने, साफ सफाई का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खाद्य टीम ने लिए छह नमूने, साफ सफाई का दिया निर्देश
Sat, 23 Dec 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामारी कर शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित दुुकानों से जांच के लिए छह नमूने संग्रहित किए। सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने टीम के साथ पटेलनगर अकबरपुर में संतोष कुमार दूध विक्रेता, बसखारी में अवधेश यादव दूध विक्रेता से मिश्रित दूध, नेवरी बाजार आलापुर में इकरार अहमद से मिश्रित दूध का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया।
नई सड़क शहजादपुर अकबरपुर स्थित मधुवन/विन्नी केक के निर्माण इकाई का निरीक्षण कर केक का नमूना, इल्तिफातगंज रोड गांधीनगर अकबरपुर स्थित नारायण ट्रेडर्स का निरीक्षण कर ब्लैक पेस्टी का नमूना, बसखारी रोड स्थित बेकरी का निरीक्षण कर चॉकलेट पेस्टी का नमूना टीम ने एकत्रित किया।
इसके बाद टीम गोविन्द साहब मेले में पहुंचकर खाद्य सामाग्रियों से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर साफ सफाई एवं खाद्य पदार्थों को ढककर रखने का निर्देश दिया। एफएसडब्ल्यू वैन पर 15 से अधिक दुकानदारों ने स्वयं अपने खाद्य पदार्थों की जांच करायी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अखिलेश कुमार मौर्य, आदर्श प्रताप, पुरन्दर यादव, मनीषा सिंह व चंद्र प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।