फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Follow traffic rules, don't drive while intoxicated

ट्रैफिक नियम अपनाएं, नशे में वाहन न चलाएं

Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules, don't drive while intoxicated
अंबेडकरनगर। यातायात माह नवंबर 2021 का सोमवार को शुभारंभ हुआ। पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जागरूकता रैली को रवाना किया। इसके बाद रैली ने अकबरपुर नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें और नशे की हालत में कभी वाहन न चलाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन करने से आपका जीवन सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने यातायात माह नवंबर के शुभारंभ मौके पर जागरूकता रैली को रवाना किया। इससे पहले एसपी ने कहा कि नवंबर यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। सड़कों पर बढ़ रहे हादसे चिंता का विषय हैं। ऐसे में समाज के लोगों को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की सलाह दी।
विज्ञापन

कहा कि पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति सचेत करें। पुलिस लाइन से निकली जागरूकता बाइक रैली ने अकबरपुर नगर के टांडा मार्ग, शहजादपुर चौक, अकबरपुर पुरानी तहसील तिराहा, सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों में जाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। लोगोें से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का आह्वान किया। कहा कि बगैर हेलमेट के बाइक व बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग कदापि न करें। इसके अलावा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सड़क के किनारे बने यातायात नियमों के संकेतों का गंभीरता से पालन करें। वाहनों पर ओवरलोडिंग व ट्रिपलिंग करने से बचें। नियमों की अनदेखी करने से ही मार्ग हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात जागरूकता के साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जिले की महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं व बेटियों को 1090 वीमेन पावरलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गई। यातायात जागरूकता रैली का नेतृत्व यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed