फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fog grips the city

अचानक घने कोहरे की चपेट में आया समूचा जनपद, बढ़ी ठंड

Sun, 08 Nov 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Fog grips the city
अंबेडकरनगर। समूचा जनपद रविवार सुबह अचानक घने कोहरे की चपेट में आ गया। इससे बढ़ी ठंड ने नागरिकों को रविवार को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया। सुबह लगभग दस बजे तक कोहरे का प्रकोप रहा। नतीजा यह रहा कि सड़क चलने वाले वाहनों को लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा लगभग पूरे दिन धूप छांव का खेल चलता रहा। नतीजा यह रहा कि नागरिकों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा। उधर ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के दुकानदारों के चेहरे चमक उठे। दुकानदारों का कहना था कि यदि इसी प्रकार से मौसम आगे भी रहा, तो गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ेगी।
विज्ञापन

वैसे तो बीते कुछ दिनों से तापमान में कमी आई है। दिन की तुलना में रात के तापमान में अधिक कमी होती है। लगातार बढ़ती ठंड के बीच रविवार सुबह जब लोग सोकर उठे, तो अपने इर्दगिर्द अचानक घना कोहरा पाया। नागरिकों का कहना था कि दीपावली से पहले कोहरे का ऐसा दौर बीते कई वर्ष में नहीं पड़ा था। शहर से लेकर गांव तक नागरिक घने कोहरे को लेकर अचंभित भी हुए। इसका सीधा प्रभाव नागरिकों की दिनचर्या पर पड़ा। घने कोहरे के चलते सड़कों पर चलने वाले वाहनों को लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। कोहरे का प्रकोप सुबह लगभग दस बजे तक जारी रहा। कोहरा छटा, तो बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। इससे लगभग पूरे दिन धूप-छांव का खेल चलता रहा।
विज्ञापन

घना कोहरा छाने व दिनभर धूप छांव होने से ठंड में वृद्धि हो गई। दिन के तापमान में भी कमीं आई। नतीजा यह रहा कि लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घना कोहरा छाने व सर्द बढ़ने से आमजन की दिनचर्या पर सीधा प्रभाव पड़ा। ज्यादातर नागरिक देर से सोकर उठे। घने कोहरे के चलते सरकारी व निजी कार्यालयों में कर्मचारी विलंब से पहुंचे। उधर तापमान में तेजी से कमी आने व घना कोहरा छाने से गर्म कपड़ों के दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। गर्म कपड़ा विक्रेता अनूप गुप्ता ने कहा कि यदि इसी प्रकार से आगे भी कोहरा छाया रहे, तो गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ेगी।

कहा कि विगत वर्ष भी अधिक ठंड पड़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री अधिक हुई थी। जिस प्रकार से मौसम ने करवट बदला है, उसे देखते हुए लगता है कि विगत वर्ष की तरह ही इस बार भी गर्म कपड़ों की बिक्री अधिक होगी। एक अन्य विक्रेता इम्तियाज ने कहा कि मौसम के मिजाज को देखते हुए उन्होंने गर्म कपड़े दिल्ली व कोलकाता से मंगाया है। उम्मीद है कि विगत वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी गर्म कपड़ों की बिक्री अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed