फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Flood of faith gathered in Govindsahab Dham

Ambedkar Nagar News: गोविंदसाहब धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 15 Dec 2024 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith gathered in Govindsahab Dham
गोविंद साहब मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
अंबेडकरनगर। पूर्णिमा के मौके पर रविवार को गोविंदसाहब समेत जिले के अन्य घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गोविंद मठ के साथ ही सरयू नदी के अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। साथ ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस बीच श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गोविंदसाहब मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी की भी तैनाती रही।
विज्ञापन

पूर्णिमा के मौके पर शनिवार की मध्यरात्रि से ही गोविंद सरोवर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान शुरू किया। रविवार सुबह होते-होते मेला क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अंबेडकरनगर के अलावा जौनपुर, संतकबीरनगर, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, बस्ती समेत कई अन्य जनपद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देखते ही देखते समूचा मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से भर गया।
विज्ञापन

इस बीच श्रद्धालुओं ने मठ सरोवर में डुबकी लगाई। इसके बाद मठ मंदिर पर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और खिचड़ी चढ़ाई। प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध थे। एक तरफ जहां सीसीटीवी कैमरे से निगाह रखी गई, तो वहीं सीओ जलालपुर अनूप सिंह व एसडीएम आलापुर सुभाष ने मेला क्षेत्र में पहुंचकर जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस के साथ-साथ दो प्लाटून पीएसी की भी तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टांडा के महादेवा घाट, राजघाट, आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया घाट, मंशापुर कुटी, पवित्र श्रवणक्षेत्र धाम समेत अन्य घाटों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान किया और विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान रविवार को पूरे दिन संबंधित घाट जयकारों से गूंजते रहे, इससे समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed