{"_id":"57279c6d4f1c1b8f6d5ccefa","slug":"flames-burned-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 02 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर बस स्टेशन के निकट सोमवार को शार्ट सर्किट के चलते कुछ इस तरह धू-धू जलता विद्युत ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज अकबरपुर के निकट स्थापित ट्रांसफार्मर से सोमवार अपराह्न के करीब तेज लपटें निकलने लगीं। इस घटना को देखकर आसपास के क्षेत्रों में भगदड़ मच गई। लोग भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का प्रयास करते दिखे। हालांकि सूचना के बाद उपकेंद्र से आपूर्ति ठप होने के बाद आग नियंत्रित हो सकी।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब 1000 की आबादी की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। बस स्टेशन क्षेत्र में सोमवार अपराह्न करीब उस समय अफरातफरी मच गई, जब वहां लगा विद्युत ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। ट्रांसफार्मर के तार व केबल आदि से इस तरह लपटें उठनी शुरू हुईं कि आसपास के क्षेत्रों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
लोग ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने या फिर विद्युत तार टूटकर गिरने के भय से इधर-उधर भाग कर छिपते नजर आए। काफी देर तक आवागमन भी ठप रहा। उपभोक्ताओं की सूचना पर आपूर्ति ठप हुई तब जाकर आग नियंत्रित की जा सकी।
विज्ञापन
नगर के राजेश कुमार व प्रदीप आदि ने इसे पावर कार्पोरेशन की लापरवाही का परिणाम बताया। कहा कि कई बार ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने व जर्जर होने की सूचना दी गई थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।