{"_id":"5828a2ca4f1c1b4709b3803a","slug":"five-people-injured-in-accidents-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में पांच घायल, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में पांच घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत भीटी निवासी शशिकांत (35) पुत्र अरविंद व अभिमन्यु (21) पुत्र जगराम शनिवार देर शाम फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज से एक ही बाइक से घर जा रहे थे। बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां शशिकांत की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जबकि दूसरे को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर गांव निवासी कन्हैया (20) पुत्र राधेमुनि शनिवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नासिरपुर निवासिनी जमीला खातून (35) पत्नी शकील रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर निवासी प्रदीप का 12 वर्षीय पुत्र अमर सिंह रविवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।