{"_id":"5828a1604f1c1b4709b38031","slug":"five-patients-of-high-fever-admitted-and-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार के पांच और मरीज भर्ती, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार के पांच और मरीज भर्ती, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग तेज बुखार की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत मालीपुर निवासी बसंत कुमार (16) पुत्र रामदयाल को शनिवार सुबह तेज बुखार चढ़ गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवां गांव निवासिनी भुलना देवी (60) पत्नी जीवधन शनिवार देर शाम तेज बुखार की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने रविवार सुबह उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गदायां गांव निवासी एहसान (18) पुत्र फैजुल को तेज बुखार चढ़ने पर परिवारीजनों ने रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवाना गांव निवासिनी दीक्षा (16) पुत्री बलवंत को शुक्रवार देर शाम तेज बुखार चढ़ गया। रविवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरोहर गांव निवासी रामसहाय (50) पुत्र धर्मराज को तेज बुखार चढ़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन