फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five new patients of diarrhea admitted to the district hospital

डायरिया के पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Five new patients of diarrhea admitted to the district hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में रविवार को डायरिया के पांच नए मरीज भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान चलाकर ग्रामीणों को डायरिया से बचाव के बारे में जागरूक कर रही है। बताया जा रहा है कि इस पर अंकुश पाने के लिए साफ-सफाई के साथ-साथ भोजन पर भी विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

आसमान से बरसती आग के बीच जिले में डायरिया तेजी से पांव पसार रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब इससे पीड़ित मरीज सीएचसी, पीएचसी या जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों। रविवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित पांच नए मरीज भर्ती हुए। बसखारी के किछौछा निवासी गिरिराज (62), बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी जीतबहादुर (35), अहिरौली थाना क्षेत्र के मनीषा (36), सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई कल्याणपुर निवासी अरविंद (28) व जलालपुर थाना क्षेत्र के कर्बला निवासी उर्मिला (52) को डायरिया की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उर्मिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि डायरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। तले व मसालेदार भोजन से परहेज करें। भीषण गर्मी को देखते हुए समय-समय पर पानी पीते रहें। पानी पीकर ही घर से निकलें। वापस घर आने पर तत्काल पानी न पीएं। पहले कुछ देर आराम करें। इसके बाद ही पानी पीएं। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर बिना देरी किए तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। समय-समय पर चीनी व नमक का घोल लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed