फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured in accidents including girl student, one sent to the trauma

हादसों में छात्रा समेत पांच घायल, एक ट्रॉमा रेफर

Tue, 14 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five injured in accidents including girl student, one sent to the trauma
हादसा - फोटो : symbolic

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक छात्रा समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत नौगवां गांव निवासी वेदप्रकाश की 10 वर्षीय पुत्री मुस्कान जो कक्षा तीन की छात्रा है, मंगलवार सुबह विद्यालय जा रही थी।

विज्ञापन


विद्यालय के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर सकरवारी गांव निवासी राजाराम (65) पुत्र आज्ञाराम मंगलवार सुबह सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासिनी फूलादेवी (55) पुत्री हरीराम मंगलवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तपुर निवासिनी प्रीति (15) पुत्री पंकज कुमार सोमवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया।


इनके अलावा टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुंथर गांव निवासी दीपक (16) पुत्र शिवशंकर मंगलवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed