{"_id":"58405db74f1c1b9345de7b17","slug":"five-injured-in-accident-one-injured-sent-to-trauma","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच जख्मी, एक ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में पांच जख्मी, एक ट्रॉमा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत जमालपुर निवासी परमानंद (50) पुत्र पारसनाथ बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पला ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसौहरा गांव निवासी विवेक (18) पुत्र रामचंद्र बुधवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले टांडा फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपारा गांव निवासी अखिलेश (18) पुत्र महेंद्र व वीरू (19) पुत्र अच्छेलाल बुधवार देर शाम एक ही बाइक से आलापुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनके अलावा जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथापुर गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (40) पुत्र रामबहाल बुधवार देर शाम बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार एक बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।