फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five hundred quintals of laddus were distributed in joy

Ambedkar Nagar News: खुशी में हुआ पांच सौ क्विंटल लड्डू का वितरण

Mon, 22 Jan 2024 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Five hundred quintals of laddus were distributed in joy
अंबेडकरनगर। भगवान राम के आगमन की खुशी में सोमवार को पूरे जिले में करीब पांच सौ क्विंटल लड्डू का वितरण हुआ। घर घर जाने के अलावा अस्पताल से लेकर जेल तथा रास्तों में मिले यात्रियों व नागरिकों को लड्डू देकर राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां एक दूसरे से बांटी गईं।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के शहजादपुर इंद्रलोक कालोनी के नागरिकों ने मिलकर 51 क्विंटल लड्डू तैयार कराया था। सोमवार को भाजपा नेता रमाशंकर सिंह के अलावा विवेक सिंह, डॉ. विजयशंकर तिवारी, सुभाष त्रिपाठीधीरज सिंह, गुडलक सिंह, रणवीर सिंह व संदीप श्रीवास्तव आदि ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर प्रसाद स्वरूप लड्डू का वितरण किया। जेल में बंदियों के लिए जेलर को लड्डू बांटे गए। कहीं ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को अलग-अलग वाहन चालकों, यात्रियों व आम नागरिकों को भी लड्डू दिया गया। घरों में भी जा जाकर लड्डू दिए गए।
विज्ञापन

इल्तिफातगंज में 50 क्विंटल लड्डू का वितरण स्थानीय लोगों ने किया। जलालपुर व आलापुर में करीब सौ क्विंटल लड्डू का वितरण हुआ तो टांडा में सवा सौ क्विंटल लड्डू लोगों को बांटे गए। विहिप प्रांत सत्संग प्रमुख श्यामबाबू गुप्त ने बताया कि पूरे जिले में लगभग पांच सौ क्विंटल लड्डू का वितरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed