{"_id":"aa119af98a8916c13ff8df8a6c21b9c0","slug":"five-health-deteriorated-from-meningitis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से पांच की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से पांच की तबीयत बिगड़ी
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में बदलाव के बीच दिमागी बुखार का प्रकोप जिले में बढ़ने लगा है। रविवार को दिमागी बुखार से पीड़ित पांच मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए।
जानकारी के मुताबिक आलापुर निवासी इंद्रजीत (35) पुत्र खोदई के दिमागी बुखार से पीड़ित होने पर परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन सुधार नहीं हुआ तो उसे रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर क्षेत्र में रामपुर गांव निवासी सचिन (10) पुत्र श्यामलाल दो दिन से दिमागी बुखार की चपेट में था। उसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा था लेकिन जब उसकी तबियत रविवार अधिक खराब हो गई तो परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मालीपुर क्षेत्र में बीबीपुर निवासिनी ज्ञानमती (65) पत्नी हितराम को दिमागी बुखार के इलाज के लिए रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिमागी बुखार से पीड़ित अलीगंज निवासी मोहम्मद आरिफ (19) पुत्र गुलाम मोहम्मद की तबियत में सुधार न होने से रविवार को परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। टांडा क्षेत्र में शेखपुर निवासी मुसलाही (22) पुत्र फिरोज को दिमागी बुखार के इलाज के लिए रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।