{"_id":"642dbcaeb1c5898bcf0679fc","slug":"five-gram-panchayats-honored-for-better-work-ambedkar-nagar-news-c-13-1-167797-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बेहतर काम के लिए पांच ग्राम पंचायतें सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बेहतर काम के लिए पांच ग्राम पंचायतें सम्मानित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों को विकास के लिए 32 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। बीते दिनों ही शासन ने पांच ग्राम पंचायतों को बेहतर काम के लिए चयनित किया था। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत इन ग्राम पंचायतों को सम्मान स्वरूप पुरस्कार की पूरी राशि ग्राम पंचायत के खाते में भेजी गई।
बीते दिनों शासन ने विकास कार्यों को परखने के लिए सर्वे कराया था। जिले में गठित विशेष टीम ने साफ-सफाई, प्रकाश, जलनिकासी के साथ ही विभिन्न प्रकार की पेंशन, आवास समेत अन्य योजनाओं को लेकर समीक्षा व सत्यापन किया था। इसमें बेहतर विकास कार्य कराने व पात्रों को योजनाओं का लाभ देने वाली पांच ग्राम पंचायतों को चुना गया। इसमें विकास खंड टांडा की ग्राम पंचायत तुलसीपुर, नसरुल्लाहपुर, कटेहरी की औरंगनगर व हरदूपुर तथा जहांगीरगंज विकास खंड की तिघरी प्रतापपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं।
शासन की तरफ से इन पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि का लाभ दिए जाने का निर्णय हुआ। इसी में तुलसीपुर ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये, औरंगनगर को नौ लाख रुपये, तिघरी प्रतापपुर को छह लाख रुपये, नसरुल्लाहपुर व हरदोपुर को तीन-तीन लाख रुपये पंचायत निधि के खाते में भेज दी गई है। ग्राम पंचायतों में इस धनराशि से विकास के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण को गए पांच ग्राम प्रधान
डीपीआरओ कार्यालय के अनुसार राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पांच ग्राम प्रधान विशेष प्रशिक्षण के लिए बुधवार सुबह लखनऊ गए। विकास खंड अकबरपुर में ससपना के ग्राम प्रधान शरद सिंह, कटेहरी में पियारेपुर के ग्राम प्रधान कुतुबुद्दीन, जलालपुर में कैथा के ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी, भियांव में गारोपुर प्रधान रामप्रताप यादव व टांडा विकास खंड में पैकोलिया के ग्राम प्रधान राजा सुल्तान बुधवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए लखनऊ के लिए रवाना हुआ। जबकि 11 अप्रैल को दो मॉडल गांव कनकपट्टी के ग्राम प्रधान बालमुकुंद व बड्डूूपुर के प्रधान प्रदीप कुमार प्रशिक्षण के लिए लखनऊ जाएंगे। प्रशिक्षण में संबंधित ग्राम प्रधानों को बेहतर ढंग से विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
खाते में भेजी गई राशि
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि योजना के तहत उत्कृष्ट काम करने वाली पांच ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। संबंधित ग्राम पंचायतों के खाते में योजना के तहत 32 लाख रुपये की राशि भेज दी गई है। - अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ