फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   First Monday of Sawan today, pagoda decorated

सावन का पहला सोमवार आज, सज गए शिवालय

Sun, 25 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
First Monday of Sawan today, pagoda decorated
अंबेडकरनगर। पवित्र सावन माह की रविवार से शुरुआत होते ही समूचा जिला शिवभक्ति में सराबोर हो गया। 26 जुलाई को सावन के पहले सोमवार को शिवमंदिरों व शिवालयों में विशेष पूजन-अर्चन को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार भी कांवड़ यात्रा तो नहीं निकलेगी, लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल के बीच शिवमंदिरों व शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना होगी। न सिर्फ जलाभिेक, बल्कि दुग्धाभिषेक भी होगा। इसके अलावा पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं जहां व्रत रखेंगी, तो वहीं युवतियां भी योग्य पति की कामना के लिए व्रत रखेंगी। इसके लिए रविवार को ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। उधर, सावन के पहले सोमवार को मंदिरों व शिवालयों में होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

पवित्र सावन माह की शुरुआत रविवार सेे हो गई। पहले ही दिन कुछ लोगों ने घरों व मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। शिवमंदिरों व शिवालयों में पूजन-अर्चन का दौर सुबह से ही प्रारंभ हो गया, जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन भी किया गया। इस बीच 26 जुलाई को पड़ने वाले सावन के पहले सोमवार को देखते हुए रविवार को ही सभी शिवालयों व शिवमंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गईं। न सिर्फ सफाई, बल्कि रंगाई पुताई का कार्य भी पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

पूजन-अर्चन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे के निकट स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्य गेट पर ही सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। एक बार में पांच-पांच श्रद्धालुओं को ही पूजन-अर्चन के लिए मंदिर में प्रवेश करने दिया जाएगा। पवित्र शिवबाबा के महंत ओमप्रकाश गोस्वामी ने कहा कि कोरोना के चलते इस बार भी कांवड़ यात्रा नहीं निकलेगी। हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल के बीच श्रद्धालु जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत
साव के पहले सोमवार को महिलाएं पति की दीर्घायु, तो युवतियां योग्य पति की कामना के लिए प्रत रखेंगी। व्रत रखने व पूजन-अर्चन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। हालांकि आंशिक कर्फ्यू के चलते बाजारें पूरी तरह से रविवार को बंद थीं, तो ऐसे में गत शुक्रवार को ही व्रत संबंधित जरूरी खरीदारी व्रत रखने वाली महिलाओं व युवतियों ने कर ली थी। मीरानपुर की सरोज व शहजादपुर की रिचा द्विवेदी ने कहा कि वे सोमवार को व्रत रखने के लिए शुक्रवार को ही जरूरी खरीदारी कर ली थी।

कोरोना प्रोटोकॉल का होगा पालन
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों व शिवालयों में होने वाले आयोजनों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लीं। एएसपी संजय राय ने बताया कि सावन में निकलने वाली कांवड़ यात्रा पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में इसका पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत एक बार पांच-पांच श्रद्धालुओं को भी पूजन अर्चन के लिए मंदिर में प्रवेश करने दिया जाएगा। इस दौरान न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा, बल्कि मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed