फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire scorched the couple , serious

आग में झुलसे दंपती, गंभीर

Sat, 26 Sep 2015 11:55 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन

दोनों को बचाने में तपटों में घिरे युवक की मां भी झुलस गई । लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और आननफानन तीनों को सीएचसी भीटी ले गए। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से आवश्यक पूछताछ की।     

जानकारी के मुताबिक शनिवार को सम्मनपुर छितौनिया गांव निवासी संतोष कुमार मिश्र (35) पुत्र रामतीरथ, संगीता (32) पत्नी संतोष व दुर्गा देवी (60) पत्नी रामतीरथ घर से बाहर निकले। संतोष और संगीता पूरी तरह लपटों से घिरे थे जबकि दुर्गा देवी बुरी तरह झुलसी हुई थी।
विज्ञापन


आग का गोला बने दंपती को दोपहर करीब दो बजे चीखते-चिल्लाते देख आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वे मौके पर पहुंचे। सभी ने अथक प्रयास कर आग बुझाई, लेकिन तब तक संतोष व संगीता गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन में तीनों को सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां संतोष व संगीता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह से ही संतोष व संगीता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। माना जा रहा है कि दोपहर दो बजे करीब दोनों ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लिया। दोनों को आग से बचाने में दुर्गादेवी का हाथ भी झुलस गया।


जब आग बढ़ गई तो तीनों जलते हुए घर से बाहर भागे। स्थानीय लोगों के मुताबिक यदि चूल्हे की चिंगारी या गैस रिसाव से घटना हुई होती तो परिस्थिति कुछ दूसरी होती। उधर एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि संतोष के अनुसार संगीता चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच निकली चिंगारी से उसके शरीर में आग लग गई।

उसे बचाने के चलते वह भी आग की चपेट में आ गया। दोनों के शरीर पर लगी आग पर काबू पाने के चलते उसकी मां भी झुलस गई। मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed