{"_id":"7d69b58dabb489b2523fa9540e45bb1e","slug":"fire-in-shop-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर पचाउख निवासी दिनेश चौरसिया टांडा थाना क्षेत्र के सूरापुर बिहरोजपुर बाजार में छप्पर के नीचे गुमटी रखकर चाय-पान की दुकान करता है। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार को भी गुमटी बंद कर घर चला आया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी गुमटी व छप्पर को किसी ने आग लगा दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। गुमटी में रखी करीब 300 की नकदी समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। पीड़ित को करीब 15 हजार रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने इसकी सूचना टांडा पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने बताया कि ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में ही किसी ने उसकी दुकान में आग लगा दी लेकिन उसे यह जानकारी नहीं कि ऐसा किसने किया।
विज्ञापन