फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR registered against husband in case of married woman's death

Ambedkar Nagar News: विवाहिता की मौत के मामले में पति पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 10 May 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against husband in case of married woman's death
सुलेमपुर। टांडा क्षेत्र में सात मई को विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिलने के मामले में पुलिस ने पति साेनू पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


हंसवर क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब सात वर्ष पूर्व उनकी पुत्री चंदा को तेंदुआ पियारेपुर निवासी सोनू साथ ले गया था। बाद में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में विवाह करने के साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इनका एक पांच वर्षीय पुत्र भी है। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनू उनकी पुत्री को प्रताड़ित करता था। वह मायके आने-जाने से रोकता था और जब कभी चंदा मायके आती थी तो दो-तीन दिन के भीतर ही उसे वापस ले जाता था।
विज्ञापन

एक मई को देवर मोनू उसे बीमार हालत में मायके छोड़ गया था। इसके बाद 6 मई को वह दोबारा चंदा को विदा कराने पहुंचा और कहा कि उसके भाई सोनू का फोन आया है। परिजनों के मुताबिक चंदा उस समय ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन पति के दबाव में उसे वापस जाना पड़ा था। सात मई को चंदा का शव फंदे से लटकता मिला था। आरोप है कि सोनू की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की थी। इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed