फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR against central in-charge over irregularities in paddy procurement

Ambedkar Nagar News: धान क्रय में अनियमितता पर केंद्र प्रभारी पर प्राथमिकी

Thu, 16 Jul 2026 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
FIR against central in-charge over irregularities in paddy procurement
भीटी। धान खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप में विकास खंड कटेहरी के बी-पैक्स असाईतपुर कला के सचिव/ केंद्र प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय के खिलाफ भीटी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहकारिता विभाग के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में उन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) रवि प्रकाश श्रीवास्तव के मुताबिक धान क्रय केंद्र प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय ने क्रय नीति के प्रावधानों का पालन नहीं किया। मामले की जांच के दौरान ऑनलाइन धान प्रेषण प्रक्रिया में अनियमितताएं पाई गईं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र प्रभारी द्वारा बचाव में क्रय पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, संबंधित मिलों का विवरण, मजदूरों की उपस्थिति पंजिका, जांच रिपोर्ट, पूर्व विवाद से संबंधित एफआईआर की प्रति और कुछ फोटोग्राफ उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 18 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 के बीच भेजे गए धान से संबंधित आवश्यक फोटोग्राफ उपलब्ध नहीं कराए गए। वहीं, 19 जनवरी के कुछ फोटो ट्रक लोडिंग से संबंधित पाए गए, लेकिन अन्य तिथियों के फोटो से वाहनों के आवागमन की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। विभाग के अनुसार धान क्रय नीति 2025-26 के तहत ऑनलाइन चालान जारी करने से पहले केंद्र पर खड़े ट्रक के साथ फोटो अपलोड करने की व्यवस्था है। आरोप है कि इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में इसे शासन के निर्देशों का उल्लंघन बताते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई योग्य माना गया है। साथ ही, ऑनलाइन प्रेषण से संबंधित दस्तावेज में अनियमितता को लेकर भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed