फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fill the declaration form till 15 sugarcane farmers

15 तक घोषणा पत्र भर दें गन्ना किसान

Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fill the declaration form till 15 sugarcane farmers
महरुआ (अंबेडकरनगर)। चीनी मिल अकबरपुर की ओर से गुरुवार को रामपुर हरिनंदन गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों से 15 नवंबर तक ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने का आह्वान किया गया। साथ ही काश्तकारों को गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर करने की सलाह दी गई। बताया गया कि जो किसान शरदकालीन गन्ने की बोआई करेंगे, उन्हें पीली सरसों का बीज 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा चीनी मिल की ओर से कई अन्य तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सतवीर सिंह ने किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कहा कि सरकार की ओर से इस बार गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। चीनी मिल किसानों को जरूरी सहूलियत भी प्रदान कर रही है। ऐसे में किसानों को बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती करनी चाहिए। उन्होंने किसानों से 15 नवंबर तक ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने का आह्वान किया। कहा कि जो किसान ऑनलाइन घोषणा पत्र नही भरेंगे, उनका सट्टा बंद हो जाएगा। ऐसे में किसान प्राथमिकता पर अपना घोषणा पत्र भर दें। उन्होंने बताया कि शरदकालीन गन्ने की बोआई करने वाले किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर पीली सरसों का बीज भी मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed