{"_id":"68c0714138b1a15c1d018280","slug":"fight-between-pradhanpati-and-vdo-in-review-meeting-records-torn-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-141685-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: समीक्षा बैठक में प्रधानपति व वीडीओ के बीच मारपीट, अभिलेख फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: समीक्षा बैठक में प्रधानपति व वीडीओ के बीच मारपीट, अभिलेख फाड़े
Tue, 09 Sep 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकास खंड टांडा में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम पंचायत तुलसीपुर के प्रधान पति और ग्राम पंचायत अधिकारी के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया। अब इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर टांडा थाना में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश यादव द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम प्रधान पति महेंद्र कुमार वर्मा लंबे समय से अपात्र व्यक्तियों को आवास योजना का लाभ दिलाने और बिना कार्य के भुगतान करने का दबाव बना रहे थे। तहरीर में आरोप है कि 18 दिसंबर 2024 को दोपहर करीब ढाई बजे खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के कक्ष में समीक्षा बैठक चल रही थी, जिसमें सभी ग्राम विकास अधिकारी और पटल सहायक उपस्थित थे। इसी दौरान महेंद्र वर्मा अपने चार साथियों के साथ बैठक कक्ष में घुस आए और अभद्र भाषा में गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने राकेश यादव से मारपीट शुरू कर दी और आवास सूची समेत कई अभिलेख फाड़ दिए। घटना के दौरान बैठक में मौजूद अन्य कर्मचारी भी प्रत्यक्षदर्शी रहे। आरोप है कि प्रधान पति ने अधिकारी का कॉलर पकड़कर उन्हें कमरे से बाहर खींचा और लात-घूंसों से पीटा। बीडीओ को भी जान से मारने की धमकी दी गई। बैठक समाप्त होने के बाद जब राकेश यादव बाहर निकले तो गेट के सामने एक बार फिर उन्हें घेरकर दुर्व्यवहार किया गया और अभिलेख फाड़ दिए गए।
अधिकारी का दावा है कि घटना का वीडियो क्लिप भी मौजूद है। पीड़ित अधिकारी ने घटना की सूचना तत्काल टांडा थाने में दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने सीडीओ और एसपी को भी लिखित शिकायत भेजी। जब वहां से भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।