फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   festival

जिले में उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस, चर्चों में हुईं प्रार्थना सभाएं

Sat, 26 Dec 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
festival
अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को क्रिसमस पर्व उल्लास के साथ मना। सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस डे की बधाई दी। जिला मुख्यालय के सेंट पीटर्स स्कूल व सेंट जोंस विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां क्रिसमस डे को लेकर पूर्व में तैयारियां कर ली गई थीं। शुक्रवार को सभी ने प्रभु यीशु की प्रार्थना की। देश व समाज की बेहतरी के लिए दुआएं भी की। विद्यालयों में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को मनोरंजन भी किया। घरों में भी बच्चों ने क्रिसमस का पर्व बढ़-चढ़कर मनाया। उनके अभिभावकों ने सेंटा क्लॉज की तरफ से बच्चों को गिफ्ट भी भेंट किए।
विज्ञापन

नगर के सेंट पीटर्स विद्यालय स्थित चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस पर्व के रूप में धूमधाम से मना। परिसर में प्रभु यीशु की भव्य झांकी भी सजायी गई। चर्च को रंग-बिरंगी झालरों आदि के द्वारा भव्य ढंग से सजाया गया था। क्रिसमस पर्व को लेकर खासा उल्लास दिखा। पिछले एक सप्ताह से प्रभु यीशु के आगमन में लोग मसीही गीत गाकर एक दूसरे को यीशु के आगमन का संदेश दे रहे थे। शुक्रवार शाम साढ़े 8 बजे विशेष पूजा मिस्सा बलिदान हुआ। इससे पहले चर्च परिसर में मसीह गीत का आयोजन हुआ। चर्च के मुख्य पुरोहित फादर फेडरिक ने चर्च में उपस्थित जन समुदाय को संसार के मुक्तिदाता प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित प्रवचन व्याख्यान दिया। सहायक पल्ली पुरोहित फादर विल्सन ने नगर व देशवासियों के लिए शांति एवं भाईचारे तथा कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए विशेष प्रार्थना की। मध्य रात में यीशु के जन्मोत्सव के पश्चात अभिवादन हुआ। इसके बाद आशीर्वचन एवं प्रार्थना की गई। इसी बीच सेंटा क्लॉज ने लोगों को उपहार भेंट किया, और मनोरंजन किया।
विज्ञापन

नगर के सेंट जॉस विद्यालय में कोविड 19 के निर्देशों का पालन करते हुए क्रिसमस डे मना। चर्च में प्रात:कालीन प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा के बाद डॉ नवीन जॉन ने प्रभु ईशा मसीह के जन्मदिवस की बधाई दी। कहा कि प्रभु यीशु का जन्म गौशाला में हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, बीमारों व अभावग्रस्त लोगों की सेवा में व्यतीत किया। बाद में बच्चों को क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में उपहार भी बांटे गए। आयोजन में प्रधानाध्यापिका रेनू जॉन, तान्या ओल्सन, अभिनव मिश्र, अभिषेक चतुर्वेदी, अतुल तिवारी, अभिमन्यु, सिराज खान, शगुफ्ता सैनी व रामबदन आदि मौजूद रहे। टांडा, जलालपुर, बसखारी, भीटी, आलापुर, मालीपुर, राजेसुल्तानपुर आदि क्षेत्रों में भी क्रिसमस उल्लास के साथ मनाया गया। घरों में बच्चों ने क्रिसमस ट्री सजाए, और केक काटकर खुशी का इजहार किया। इससे पहले सेंटाक्लाज की तरफ से अभिभावकों ने बच्चों को अलग अलग गिफ्ट भी सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed