फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Festival

हर तरफ छाया क्रिसमस का उल्लास, रोशनी से नहा उठे चर्च

Thu, 24 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Festival
फोटो 26, अंबेडकरनगर में क्रिसमस पर्व के मद्देनर सेंट जॉस विद्यालय में सजा चर्च। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। क्रिसमस पर्व का उल्लास एक दिन पहले गुरुवार को ही जिले में चहुंओर दिखा। जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित चर्च रंगबिरंगी लाइटों से जगमग हो उठे तो आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। गुरुवार देर शाम से ही चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह विशेष प्रार्थना सभा के साथ न सिर्फ केक काटा जाएगा बल्कि मिष्ठान का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही सेंटा क्लाज द्वारा बच्चों में उपहार का वितरण भी होगा। इस बीच जिला मुख्यालय स्थित एक चर्च परिसर में गुरुवार को कोविड प्रोटोकॉल के बीच बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई।
विज्ञापन

भगवान यीशू के जन्मदिन पर शुक्रवार को मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व की तैयारियां एक दिन पहले गुरुवार को ही पूर्ण कर ली गईं। पर्व का उल्लास एक दिन पहले ही चहुंओर दिखने लगा। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए जरूरी तैयारियां व खरीदारी का कार्य एक दिन पहले ही पूरा कर लिया गया। पर्व के मौके पर उपहार देने व अन्य कई प्रकार के कार्यक्रमों के लिए जिला मुख्यालय की बाजारों में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस बीच चर्चों की साफ-सफाई, रंगरोगन व सजावट का कार्य भी गुरुवार को पूरा कर लिया गया। रंगबिरंगी झालरों से जिला मुख्यालय के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थित चर्च जगमग हो उठे। आकर्षक व भव्य झांकियां सजाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया। गुरुवार देर शाम से ही चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित सेंट पीटर्स विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर विल्सन व मुख्य पुरोहित फादर फैड्रिक ने बताया कि गुरुवार देर शाम से चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का जो दौर शुरू हुआ, वह शुक्रवार 25 दिसंबर की सुबह तक जारी रहेगा। 25 दिसंबर की सुबह विशेष प्रार्थना सभा के बाद केक काटा जाएगा। इसके बाद एक दूसरे में न सिर्फ मिष्ठान का वितरण का वितरण होगा, बल्कि सेंटा क्लाज द्वारा बच्चों में उपहार का भी वितरण होगा। कोविड-19 के चलते इस बार पर्व पर किसी प्रकार के बड़े कार्यक्रम का आयोजन तो नहीं हुआ, लेकिन विद्यालय परिसर में बने आवासीय कॉलोनी में रह रहे परिवारों के बच्चों द्वारा एक दिन पहले बुधवार रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिर्फ विद्यालय का स्टाफ ही मौजूद रहा। जिला मुख्यालय स्थित सेंट जोंस विद्यालय के प्रबंधक नवीन जॉन ने बताया कि गुरुवार मध्यरात्रि चर्च में विशेष प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद शुक्रवार सुबह प्रार्थना सभा के बाद केक काटकर पर्व की खुशियां एक दूसरे के साथ बांटी जाएंगी। इसके अलावा टांडा व जलालपुर स्थित चर्च में भी पर्व को लेकर सभी तैयारियां एक दिन पहले पूर्ण कर ली गईं। उधर, अकबरपुर नगर के तक्षशिला रूट्स में विंटर कार्निवल का आयोजन एक दिन पहले शुरू हुआ। क्रिसमस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम 31 दिसंबर तक चलेगा। इस बीच गुरुवार को ही विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों के साथ ही शिक्षकों व अभिभावकों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed