फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   fault in the pipeline to be repaired

दुरुस्त की जाने लगी पाइप लाइन में गड़बड़ी

Mon, 18 Apr 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
fault in the pipeline to be repaired
अंबेडकरनगर। अमृत योजना को लेकर प्रकाशित खबर का असर रविवार को सामने आया। योजना के तहत नागरिकों तक जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल पहुंच सके, इसके लिए जगह-जगह पाइपों को आपस में जोड़ने का कार्य रविवार से तेज हो गया। इसमें जल निगम व अकबरपुर नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने बनगांव मोड़ के निकट अंडरग्राउंड पाइप को आपस में जोड़ने का कार्य किया। इसके साथ ही शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों में गड़बड़ी को दूर कर सुचारु रूप से जलापूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगभग 85 करोड़ रुपये की लागत से 7 ओवरहेड टैंक, 25 ट्यूबवेल, 250 किमी. क्षेत्रफल में पाइप लाइन बिछाने के साथ ही लगभग 10 हजार घरों में कनेक्शन दिया गया था। बीते दिनों ही नगर के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्र के नेतृत्व में जिम्मेदारों से शिकायत की थी कि योजना में बड़े पैमाने पर धांधली बरती गई है।
विज्ञापन

जो अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई गई है, वह मानक के अनुरूप नहीं है। इसी के चलते न सिर्फ जगह-जगह पाइप फट गई है, बल्कि घरों तक पहुंचाए जाने वाला शुद्ध पेयजल सड़कों व नालियों में बह रहा है। इस खबर को बीते दिनों प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका असर रविवार को देखने को मिला। जल निगम व नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने रविवार को अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर बनगांव मोड़ के निकट अंडर ग्राउंड पाइप को जोड़ने का कार्य का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद बीना सिंह ने बताया कि अमृत योजना के तहत बिछाई गई अंडरग्राउंड पाइप लाइन को जलनिगम व अकबरपुर नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा दुरुस्त किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी गड़बड़ी को दूर कर दिया जाएगा। इस बीच पाइप लाइन को जोड़े जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होने पर आम नागरिकों ने अमर उजाला का आभार जताया है।

नगर के राजकुमार व इब्राहिम ने कहा कि योजना के तहत कनेक्शन तो है, लेकिन पानी नहीं आ रहा था। कारण यह कि पाइप लाइन आपस में जोड़े न जाने से जलापूर्ति नहीं हो रही थी। अब जबकि पाइप लाइन जोड़ी जा रही है, तो इससे शीघ्र ही शुद्ध पेयजल मिलने की संभावना है। बनगांव रोड के साहबे आलम व जितेंद्र ने कहा कि खबर के प्रकाशन के बाद ही जिम्मेदार हरकत में आए हैं। अब उम्मीद है कि शीघ्र ही पेयजल उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed