{"_id":"68530b526cbba8a9a203275a","slug":"fault-caused-by-storm-and-rain-electricity-remained-disrupted-for-hours-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-136899-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आंधी-पानी से हुआ फाॅल्ट घंटों ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आंधी-पानी से हुआ फाॅल्ट घंटों ठप रही बिजली
Thu, 19 Jun 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
गौहन्ना हाईवे पर फाल्ट को ठीक करता बिजलीकर्मी।
अंबेडकरनगर। उमस भरी गर्मी में कूलर और पंखे फेल साबित हो रहे हैं, ऐसे में एसी का प्रयोग बढ़ गया है। घरेलू विद्युत उपकरणों का भी प्रयोग लगातार हो रहा है। इन सबके चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं, जिन्हें कूलर लगाकर ठंडा किया जा रहा है। फीडरों को बंद किया जा रहा है। मंगलवार की रात बैरमपुर बरवा उपकेंद्र के ग्रामीण फीडर में खराबी के चलते शिवबाबा, कटेहरी समेत 50 गांवों की बिजली आपूर्ति रात 11 बजे ठप हो गई।
रात करीब एक बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बैरमपुर बरवा शहरी क्षेत्र से मीरानपुर, मिर्जापुर, बनगांव मार्ग, इंद्रलोक समेत एक दर्जन मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बुधवार को ध्वस्त रही। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक उपभोक्ता ट्रिपिंग से हलकान रहे। इसी दौरान दोपहर डेढ़ बजे अचानक बारिश शुरू होने से आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश बंद होने के बाद दो बजे आपूर्ति बहाल हुई।
बारिश के चलते मरैला उपकेंद्र गौहन्ना के पास बिजली के तार पर बांस गिरने से दोपहर ढाई बजे आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन घंटे बाद 5:15 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच गौहन्ना समेत 20 गांवों की बिजली तीन घंटे गुल रहने से लोग परेशान हुए। महरूआ के नसीरपुर बिजली घर से संचालित महरूआ बाजार समेत 20 गांवों की बिजली शाम पांच बजे तकनीकी खराबी के चलते गुल हो गई। करीब दो घंटे बाद शाम सात बजे आपूर्ति सुचारू होने पर ग्रामीणोंं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
यही हाल बेवाना बिजली घर पर भी देखने को मिला। यहां भी पूरे दिन बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के चलते कुछ जगह फाॅल्ट हुए थे, उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।