फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers urged to adopt organic farming

किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान

Tue, 30 Aug 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers urged to adopt organic farming
अंबेडकरनगर में पन्ना प्रमुख अशोक कनौजिया के घर भोजन करते केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आमदनी बढ़ा कर बेहतर भविष्य बनाने के लिए किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए तेजी से आगे आना चाहिए। इसके माध्यम से ही न केवल पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी वरन किसानों को अपनी मेहनत की फसल के सही दाम भी मिल सकेंगे। यह आह्वान मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। वह जिला भ्रमण के दूसरे दिन आयोजित अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सेदारी कर रहे थे। कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से करोड़ों किसानों का जीवन और रहन सहन का स्तर बदला है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उनके परिश्रम व मनोबल से ही पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश के साथ ही देश में भी एतिहासिक जीत हासिल करेगी। कहा कि अपना देश पहले विदेशों से मदद लेने वाले देश के बतौर पहचाना जाता था लेकिन अब यह देने वाला देश बन गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने अकबरपुर नगर पहुंचने पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। न्यू सर्किट हाउस में लोकसभा कोर कमेटी, विधानसभा प्रभारियों व संयोजकों के साथ मंत्रणा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में बड़ी तादाद में किसानों की आय दोगुनी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक साढ़े 11 करोड़ किसानों का पंजीयन पीएम किसान सम्मान निधि में हो चुका है। देश के कुछ हिस्सों में किसानों द्वारा की गयी आत्महत्या को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हर आत्महत्या के पीछे एक ही कारण नहीं होता है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने किसानों के साथ हुई चर्चा में उन्हें जैविक खेती को लेकर प्रोत्साहित किया। कहा कि इससे उनकी उपज और आमदनी दोनों ही बढ़ेगी।
मंत्री ने किया शहीद सरोवर का लोकार्पण
कृषि मंत्री ने शहीद उदय प्रताप सिंह के गांव जैतूपुर पहुंचकर उनकी स्मृति में बने शहीद सरोवर का लोकार्पण किया। कहा कि सीमा पर सैनिकों की सजग मौजूदगी से ही आज पूरा देश चैन की सांस ले रहा है। सैनिकों के अतुलनीय योगदान की चर्चा की। इससे पूर्व जिला कार्यालय में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, लोकसभा क्षेत्र संयोजक अवधेश द्विवेदी, जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, एमएलसी हरिओम पांडेय व जिपं अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा की मौजूदगी में जिला कमेेटी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व विभिन्न जिला संयोजकों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों व योजनाओं पर चर्चा की।
दलित पन्ना प्रमुख के घर किया भोजन
केंद्रीय कृषि मंत्री ने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन भाजपा के दलित पन्ना प्रमुख अशोक कनौजिया के टांडा विधानसभा क्षेत्र के दादनपुर गांव स्थित घर पहुंचकर पत्तल पर भोजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान है। इसी सम्मान के बूते ही पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है। पार्टी का एक एक कार्यकर्ता उसके लिए महत्वपूर्ण है।

ग्राम प्रधानों से किया संवाद
केन्द्रीय मंत्री ने जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन सभागार में ग्राम प्रधानों व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि पंचायतों को मजबूत करने के लिए भाजपा सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान देने से लेकर उनके अधिकार बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा योजनाएं गांव तक पहुंचाने का कार्य केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर कर रही हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वह केंद्र व प्रदेश स्तर पर संचालित कार्ययोजना का लाभ वास्तविक पात्रों तक अवश्य उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed