{"_id":"aa4efbcd7411693619c3a67f20a31aba","slug":"farmers-did-not-get-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नहीं मिली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नहीं मिली मदद
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसल नष्ट होने पर बीमा कम्पनी द्वारा उन्हें क्षतिपूर्ति दी जाती है । इसके लिए किसानों से बैंकों व समितियों द्वारा ऋण खाद खरीदने में कटौती की जाती है।
विज्ञापन
औरंगनगर समिति से जुड़े किसान ताजपुर निवासी मुनिराज वर्मा का आरोप है कि समित से जुड़े कई गांवों के किसानों को फसल बीमा का लाभ नही दिया गया। महज औरंगनगर गांव के किसानों को बीमा का लाभ दिया गया है। घटकना के किसान किनई पांडेय ने भी फसल बीमा का लाभ न देने की शिकायत की है।
विज्ञापन
कहा कि सिर्फ सोनगांव के ही किसानों को बीमा का लाभ दिया गया है। समिति से जुड़े बदलपुर, अंधियरवा आदि गांवों के किसानों को फसल बीमा का अब तक लाभ नही मिल सका है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में 40 हजार किसानों का फसल बीमा हुआ है। उधर एडीएम रामसूरत पांडेय ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन