Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers are being cheated in the name of Farmer Registry

Ambedkar Nagar News: फार्मर रजिस्ट्री के नाम पर ठगे जा रहे किसान

Sat, 11 Jan 2025 01:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Jan 2025 01:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers are being cheated in the name of Farmer Registry
अकबरपुर के निजामपुर गांव मेंं कृ​षि विभाग के केंद्र पर फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए खड़े किसा
अंबेडकरनगर। गांव को डिजिटल बनाया जा रहा है। लाखों रुपये खर्च कर पंचायत भवनों का निर्माण किया गया। पंचायत सहायक की नियुक्ति हुई। इसके बाद भी इसका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री के नाम पर भोलेभाले किसानों को छला जा रहा है। उनकी गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है। 10 रुपये के काम के लिए उनसे 100 से 200 रुपये की वसूली की जा रही है। यह हम नहीं फार्मर रजिस्ट्री बनवाने वाले किसान खुद बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

50 रुपये दिए, तब बनी फार्मर रजिस्ट्री
फार्मर रजिस्ट्री न बनवाने पर किसान सम्मान निधि से वंचित न होने पाए, इसके लिए 15 दिनों से गांव के पंचायत भवन में कैंप लगने का इंतजार कर रहा था। लेकिन गांव में कैंप न लगने की सूचना के बाद जलालपुर कस्बे में एक जनसेवा केंद्र पर 50 रुपये देकर फार्मर रजिस्ट्री बनवानी पड़ी। -विजय प्रजापति, चौबे का पुरा
विज्ञापन

पंचायत भवन में नहीं लग रहे कैंप
फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए गांव-गांव कैंप लगाने का दावा हो रहा है, लेकिन धरातल पर कैंप का संचालन नहीं हो रहा है। पिछले कई दिनों से तहसील और ब्लॉक के चक्कर काटकर थक हार गया। 150 रुपये देकर नगर के एक जनसेवा केंद्र से फार्मर रजिस्ट्री बनवानी पड़ी। अधिकारियों को इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। -सभाजीत, बड़ागांव
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान व सचिव नहीं दे रहे सही जवाब
फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए प्रधान और ग्राम सचिव से पूछने पर कोई सही जवाब नहीं दे रहा है। गांव के पंचायत भवन में भी कैंप नहीं लगा है। ऐसे में मजबूरन जनसेवा केंद्र पर 100 रुपये देकर इस काम को पूरा कराया गया। यदि गांव में ही अधिकारी कैंप लगवाएं तो किसानों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। -महेंद्र यादव, इस्माइलपुर
-----
कैंप कहां लग रहे हैं, नहीं पता
फार्मर रजिस्ट्री किसानोंं के लिए मुफीद साबित होगी, लेकिन इसके नाम पर किसानोंं को ठगा जा रहा है। जनसेवा केंद्र पर 200 रुपये देने की मजबूरी बनी है। कैंप कहां लग रहे हैं, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। ऐसे में किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। -रामकेवल यादव, भस्मा

अवैध वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई

इस प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण करके अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -सदानंद गुप्ता, एडीएम

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article