फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farm and guava orchard in Saryu

Ambedkar Nagar News: सरयू में समाए खेत व अमरूद का बाग

Wed, 23 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farm and guava orchard in Saryu
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में गिरावट के साथ कटान को लेकर माझा इलाके के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। कई दिन से जारी कटान थम नहीं रही है। मंगलवार को इटौरा ढोलीपुर गांव में अमरूद का एक बाग और लगभग चार बीघा खेत नदी में समा गए। कई अन्य खेत कटान के मुहाने पर हैं।
विज्ञापन

जिले में सरयू का जलस्तर पांच दिन से कम हो रहा है। इसके साथ ही कटान का सिलसिला जारी है। सबसे ज्यादा कटान माझा कम्हरिया क्षेत्र में हो रही है। तीन-चार दिन में आधा दर्जन किसानों के 18 बीघा खेत नदी में समा चुके हैं। हालात को देखते हुए कटान थमने के आसार भी कम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इटौरा ढोलीपुर गांव निवासी राघवेंद्र सिंह की माझा कम्हरिया में 40 पेड़ की अमरूद की बाग मंगलवार को सरयू में समा गई। इसके अलावा जयप्रकाश, प्रभाकर व संगमलाल श्रीवास्तव के करीब चार बीघा खेत भी कटान की भेंट चढ़ गए। कटान को देखते हुए कई किसानों के भूमिहीन होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। कई गांवों के मार्ग पर भरा पानी हट चुका है। इससे आवागमन आसान हुआ है। कटान पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed