फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farewell prayers will be offered in 587 mosques today

Ambedkar Nagar News: 587 मस्जिदों में आज अदा होगी अलविदा की नमाज

Thu, 20 Apr 2023 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Farewell prayers will be offered in 587 mosques today
अंबेडकरनगर। जिले के 587 मस्जिदों में आज अलविदा की विशेष नमाज अदा होगी। इसे सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पांच जोनल व 18 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। संबंधित थाने की पुलिस जहां मस्जिदों के ईदगिर्द तैनात रहेगी तो वहीं एक कंपनी पीएसी अकबरपुर, जलालपुर व टांडा में जगह-जगह तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा कहा जाता है। इसकी विशेष नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचते हैं। शुक्रवार को अलग-अलग मस्जिदों में दोपहर 12 बजे से अलविदा जुमा की नमाज शुरू होगी जो दोपहर बाद डेढ़ बजे तक अदा की जाएगी।
विज्ञापन

नमाज को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि अकबरपुर, जलालपुर व टांडा में एक कंपनी पीएसी की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही संबंधित थाना क्षेत्र के एसओ पुलिसकर्मियों के साथ प्रमुख मस्जिदों पर पहुंचकर सुरक्षा की कमान संभालेंगे। संबंधित सर्किल के सीओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर फीडबैक देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जोनल मजिस्ट्रेट व 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पुलिस कर्मियों के साथ हालात पर पैनी निगाह रखेंगे। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। धर्मगुरुओं व गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर प्रशासन का सहयोग किए जाने की भी अपील की गई है।

116 ईदगाहों पर होगी ईद की नमाज
एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने बताया कि 587 मस्जिदों के अलावा 116 ईदगाहों पर ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी। इसे शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए भी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बताया कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि शुक्रवार को ही संबंधित मस्जिदों व ईदगाहों का स्थलीय निरीक्षण करें। सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कराएं। साथ ही इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।


अधिकारियों ने लिया जायजा
अलविदा नमाज को लेकर एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने प्रमुख मस्जिदों का जायजा लिया। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता व एएसपी संजय कुमार राय ने टांडा व अकबरपुर स्थित मस्जिद व ईदगाह पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। धर्मगुरुओं व गणमान्य लोगों से वार्ता भी की। अपील किया कि यदि कहीं कोई संदिग्ध नजर आए तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें। एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल व सीओ सुरेश मिश्र ने मीरानपुर स्थित शिया जामा मस्जिद, शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद, अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित ईदगाह पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके अलावा भीटी, जलालपुर व आलापुर तहसील क्षेत्र में भी एसडीएम व सीओ ने मस्जिदों व ईदगाह पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed