फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fans fixed in the wards, relief to the patients

वार्डों में ठीक हुए पंखे, मरीजों को मिली राहत

Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fans fixed in the wards, relief to the patients
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में गर्मी से बेहाल मरीजों को बड़ी राहत मिली है। भीषण गर्मी में वार्डों में खराब पड़े पंखों के कारण मरीजों व तीमारदारों को हो रही परेशानी को प्रमुखता के साथ उजागर किए जाने के बाद चेते अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को आननफानन वार्डों में लगे 16 पंखे दुरुस्त करा दिए। नये कंडेंसर लगने के बाद सिर्फ हिलडुल रहे पंखों से फैलने वाली तेज हवा ने वार्ड में भर्ती मरीजों को बड़ी राहत पहुंचायी। भीषण गर्मी में पंखे दुरुस्त होने से दूर हुई परेशानी पर मरीजों ने अमर उजाला का आभार भी जताया।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने वार्डों में भर्ती मरीजों की सुविधा के लिए कूलर लगाये जाने के प्रबंध भी तेज कर दिये हैं। वार्डों में यह कूलर एनटीपीसी के सहयोग से लगवाए जाएंगे। जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को पंखे खराब होने के कारण बीते कई दिनों से भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य न होने से वार्डों में लगे तमाम पंखे इस हद तक खराब पड़े थे कि स्विच ऑन करने पर सिर्फ हिलते-डुलते दिखते थे। परेशानी से छुटकारा पाने के लिए भर्ती मरीजों के तीमारदारों को ही खुद ही घर से फर्राटा पंखा या टेबल फैन मंगाना पड़ता था। कई ऐसे मरीज जिनके घर दूर थे, उन्होंने हाथ पंखे का सहारा लेना पड़ता था। मरीजों की इस परेशानी को प्रमुखता से उजागर किए जाने बाद जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने मरीजों की परेशानी को त्वरित तौर पर संज्ञान में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जुड़े जिम्मेदारों को तत्काल वार्डों में पंखे पंखे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इसके बाद हरकत में आए विभागीय अफसरों ने वार्डों में लगे पंखे ठीक कराना शुरू कर दिए। इसके तहत वार्ड नंबर एक में दो, वार्ड नंबर दो में दो, वार्ड तीन में छह, वार्ड चार में चार तथा वार्ड पांच में दो पंखों के कंडेंसर गुरुवार को बदलवाए गए।
मरम्मत कार्य होते ही बेकार पड़े इन पखों ने रफ्तार पकड़ कर ठंडी हवा देना शुरू कर दिया। इससे वार्डों में भर्ती मरीजों को बड़ी राहत मिली। इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि वार्डों में लगे पंखे ठीक से न चलने की कोई शिकायत किसी मरीज ने नहीं की थी। जानकारी के बाद वार्डों में लगे सभी पंखों को दुरुस्त कराया गया है।

गर्मी से राहत मिलने पर दिखी खुशी
गर्मी से परेशान वार्डों में भर्ती मरीजों के चेहरों पर पंखे दुरुस्त हो जाने से काफी राहत दिखी। वार्ड नंबर तीन के बेड नंबर 25 पर भर्ती जहांगीरगंज के विनोद तिवारी जो कार्य गर्मी की शुरूआत से अब तक नहीं हो पाया था उसे अमर उजाला ने कुछ ही घंटों में कर दिखाया। कुर्की दाउदपुर से आये एक मरीज के तीमारदार नवीन आनन्द ने कहा कि मरीजों से लेकर तीमारदारों तक काफी समय से पंखों की खराबी को लेकर शिकायत की जा रही थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा था। भीटी से आये प्रेमप्रकाश शुक्ल ने भी वार्डों के पंखे दुरुस्त हो जाने पर आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed