फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Family members raised questions on post mortem report, said they will complain to CM

Ambedkar Nagar News: परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा सीएम से करेंगे शिकायत

Wed, 29 Jan 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Family members raised questions on post mortem report, said they will complain to CM
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पांच दिन पहले किशोरी की हुई मौत के मामले पर परिजनों ने नाराजगी जताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि बेटी के साथ पहले आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था, उसके बाद हत्या की थी। पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। परिजनों का कहना है कि वे जल्द सीएम से मिलकर इस प्रकरण पर कार्रवाई कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, कटका की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी का शव शनिवार को घर में फंदे से लटका मिला था। मां ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करके बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मां की तहरीर पर देवई मजरे सेमरा गांव निवासी फूलचंद्र और एक युवक नाम पता अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया था। 27 जनवरी को परिजनों ने हंगामा भी किया था। सीओ ने हत्या और दुुष्कर्म की धारा बढ़ाए जाने का भरोसा दिया था। साथ ही आरोपी फूलचंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत की वजह हैंगिंग पाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के इस जवाब से परिजन संतुष्ट नहीं है। बुधवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि बेटी के साथ दरिंदगी की गई। आश्वासन के बाद भी गंभीर धाराएं केस में नहीं बढ़ाई जा रही हैं, जिसकी वजह से न्याय नहीं मिल पा रहा है। जल्द ही लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेंगे। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत की वजह हैंगिंग आई है। फरार दूसरे आरोपी की पहचान करके उसे भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed