फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Exploitation of women will stop by becoming self-reliant

स्वावलंबी बनने से रुकेगा महिलाओं का शोषण

Tue, 11 Oct 2022 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Exploitation of women will stop by becoming self-reliant
अंबेडकरनगर। महिलाओं के स्वावलंबी बनने से समाज और तेजी के साथ तरक्की के पथ पर आगे बढ़ेगा। इससे महिलाओं के शोषण व उत्पीड़न की घटनाएं भी रुकेंगी। इसके लिए महिलाओं को बेहतर शिक्षा हासिल करने की जरूरत है। यह जानकारी सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान के दौरान मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं व बेटियों को दी।
विज्ञापन

मालीपुर थाने के उपनिरीक्षक अमलेश यादव व सिपाही भारती ने सुरहुरपुर बाजार व आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। बेटियों को अच्छी व तकनीकी शिक्षा हासिल करने को प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा से ही समाज तरक्की के पथ पर आगे बढ़ सकता है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार पर्याप्त अवसर दे रही है। ऐसे में इसका लाभ उठाना चाहि।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाने के सिपाही दिनेश चौहान, राजेश सिंह, विपिन यादव व सरस्वती ने बाजार व आसपास के क्षेत्र की महिलाओं व बेटियों को ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया। कहा कि शातिर दूरदराज रहकर भी लोगों को बरगलाकर उन्हें चपत लगा देते हैं। जरूरी है कि हम ऐसे लोगों से सावधान रहें। कभी कोई ओटीपी, गोपनीय कोड व बैंक से जुड़ी जानकारी न साझा करें। फोन कर इनाम जीतने का झांसा देने वालों से भी सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कई बार जालसाज आधार व पैनकार्ड आदि के सत्यापन के नाम पर फोन करते हैं। इसके बाद ओटीपी भेजकर उसे जानने की कोशिश करते हैं। इस तरह का फोन आए तो कोई जानकारी साझा न करें। महिला थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव, सिपाही छाया, गरिमा व गीता यादव ने शहजादपुर फव्वारा तिराहा के पास महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबर 1930, 112, 1076, 1090, 108 व 102 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed