{"_id":"68d2d7352f34f4c74308c547","slug":"explain-the-benefits-of-ayurveda-on-ayurvedic-day-ambedkar-nagar-news-c-99-1-brp1003-133944-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आयुर्वेदिक दिवस पर बताए आयुर्वेद के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आयुर्वेदिक दिवस पर बताए आयुर्वेद के फायदे
Tue, 23 Sep 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
-बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर मरीज की जांच करते चिकित्सक ।
बलरामपुर। दसवें अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मंगलवार को जिले भर में जांच शिविर आयोजित किए गए। चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। मरीजों को आयुर्वेद के फायदे बताए। शिविर में 890 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को आयुर्वेदिक दवाएं भी दी गईं।
नगर के वीर विनय चौराहा हनुमानगढ़ी मंदिर के पास जांच शिविर का उद्घाटन चिकित्साधिकारी डॉ. राम अभिलाष मौर्य व डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित करके किया। शिविर में आयुर्वेदिक डॉ. प्रतीक्षा पांडेय, डॉ. रामजी, यूनानी के डॉ. राज कमल, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंद कुमार पाठक और अभय प्रजापति ने मरीज को परामर्श देकर दवा का वितरण किया। डॉ. कीर्ति ने कहा कि आयुर्वेदिक दवाएं अब हर रोग में कारगर साबित को रही हैं। मरीज को बस धैर्य रखने की जरूरत है। शिविर में इलाज कराने के पहलवारा के गंगा प्रसाद ने कहा कि वह 20 वर्षों से आयुर्वेद की दवा ही कराते हैं। उन्हें शुगर है और गैस बनता है। इसी तरह रामलाल ने कहा कि उन्हें जुकाम और बुखार है। महिलाओं ने भी अपनी बीमारी बताकर दवा लिया। फार्मासिस्ट इश्तियाक अहमद, राम बहादुर वर्मा, अजय कुमार द्विवेदी, देवेंद्र प्रताप व राजेंद्र कुमार मौजूद रहे। इसी तरह सभी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी शिविर लगाकर मरीजों को परामर्श दिया गया।