{"_id":"5734c9ae4f1c1b374191a6b2","slug":"excise-officers-arrested-for-teasing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़ मामले में आबकारी सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से छेड़छाड़ मामले में आबकारी सिपाही गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 12 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Arrest
छेड़छाड़ के मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने एक आबकारी सिपाही के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। अकबरपुर नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता ने गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि आबकारी विभाग में तैनात एक आबकारी सिपाही द्वारा उसके साथ से छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन
पीड़िता ने शिकायती पत्र के जरिये कहा है कि वह बुधवार रात अपने घर के बाहर खड़ी थी कि इसी बीच एक आबकारी सिपाही रामराज राणा बाइक से वहां पहुंचा और उसका हाथ पकड़ कर बुरी नीयत से खींचने लगा।
विज्ञापन
इस पर उसने गुहार लगा दी तो वह भाग खड़ा हुआ। गुरुवार सुबह महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस अधिकारियों से भी मामले की शिकायत हुई। एसपी अजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परतापूर्वक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने इस पर आरोपी आबकारी सिपाही के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। बाद में आरोपी सिपाही रामराज को गिरफ्तार कर लिया गया। अकबरपुर कोतवाल महेंद्र कुमार ने छेड़छाड़ के मामले में आबकारी सिपाही के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।