फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Examinations will begin in council schools from 18th, preparation has begun

Ambedkar Nagar News: परिषदीय विद्यालयों में 18 से शुरू होगी परीक्षा, तैयारी शुरू

Fri, 13 Sep 2024 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Examinations will begin in council schools from 18th, preparation has begun
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों की सत्र परीक्षा शुरू होने जा रही है। विभागीय स्तर पर परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। परीक्षा 18 से 24 सितंबर के मध्य कराई जाएंगी। इस सकुशल कराने व उसके स्तर को बोर्ड परीक्षाओं की भांति बनाए रखने के लिए विभाग तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र में 310 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब 31 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की सत्रीय परीक्षा कराई जाती है, जिससे बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को परखा जा सके। इसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर शैलजा मिश्रा तथा जहांगीरगंज संतोष पांडेय ने प्रधानाध्यापकों से विद्यालयों में 18 से 24 सितंबर के मध्य परीक्षा आयोजित कराने को कहा है। अगस्त माह तक पूर्ण कराए पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यालय स्तर पर प्रश्नपत्र तैयार करने पर जोर दिया। कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कक्षा अध्यापक व विषय अध्यापक करेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा एवं मूल्यांकन से संबंधित अभिलेख प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की प्राप्ति रजिस्टर, वितरण एवं अन्य सभी आवश्यक अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। परीक्षा को सफल कराने की पूरी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक की रहेगी। कहा कि परीक्षा संपन्न होने के बाद अभिभावकों को विद्यालय में बुलाया जाए। इसमें बच्चों की प्रगति साझा करते हुए परीक्षाफल से अवगत कराएं। मूल्यांकन हुई उत्तर पुस्तिकाओं को छात्र व अभिभावकों को दिखाया जाएगा। इसके साथ परीक्षा के आधार पर पढ़ाई में कमजोर छात्र-छात्राओं को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed