फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ex-MP expressed threat, sought security

पूर्व सांसद ने जताया खतरा, मांगी सुरक्षा

Fri, 07 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ex-MP expressed threat, sought security
अंबेडकरनगर। पूर्व राज्यसभा सांसद व बसपा के मुख्य जोनल इंचार्ज घनश्याम चंद्र खरवार ने अपनी सुरक्षा का खतरा बताते हुए प्रमुख सचिव गृह को पत्र भेजा है। इसमें बीते दिनों मऊ जनपद में हुए जानलेवा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि घटना के तार अंबेडकरनगर से भी जुड़े हैं। ऐसे में अविलंब सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में घनश्याम चंद्र खरवार ने बताया कि वे लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। इन दिनों बसपा में अयोध्या और वाराणसी समेत कई मंडलों के मुख्य इंचार्ज हैं। बढ़ती लोकप्रियता से हताश लोगों ने साजिश रचकर मऊ जनपद में बीते दिनों उन पर हमला भी करा दिया। इसमें मऊ शहर कोतवाली में आलोक सिंह, लक्ष्मण सिंह और विकास पांडेय समेत एक अज्ञात के विरुद्ध केस भी दर्ज हुआ।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि उनके वाहन को जिस तरह रोककर हमला किया गया, वह अत्यंत दुस्साहसिक था। उसके वीडियो फुटेज भी सार्वजनिक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि इस घटना के तार अंबेडकरनगर से जुड़े हैं। ऐसे में मामले की विवेचना तेजी से सुनिश्चित कराते हुए इस पहलू को भी शामिल किया जाए। कॉल डिटेल आदि कुछ नंबरों की निकलवा ली जाए तो पुलिस को सच सामने लाने में सफलता मिलेगी। पूर्व सांसद ने प्रमुख सचिव गृह से कहा कि हमले के बाद से असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। पार्टी के काम से अलग-अलग मंडलों और जनपदों में जाना होता है। ऐसे में अविलंब जरूरी सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed