{"_id":"62780af1f927312b640208f5","slug":"everyone-is-getting-the-benefits-of-schemes-without-discrimination-ambedkar-nagar-news-lko6296851155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना भेदभाव सबको मिल रहा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना भेदभाव सबको मिल रहा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पूरे प्रदेश में विकास योजनाएं अभूतपूर्व ढंग से चल रही हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है। पहली बार बिना भेदभाव गरीबों को बड़े पैमाने पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। यह विचार भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने रविवार को बैंक ऑफ बड़ौदा रामनगर के निकट स्वागत समारोह में प्रकट किए।। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अगुवानी की।
प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। जोर देकर कहा कि पहली बार गरीबों को पूरी तरह लाभ तय करने वाली सरकार काम कर रही है। बिना किसी भेदभाव के सबको लाभ पहुंचाया जा रहा है। लाउडस्पीकर जैसे शोर से सबको परेशानी थी। लेकिन बिना भेदभाव इसे उतरवाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। जरूरतमंदों को आवास, राशन, शौचालय के साथ ही तमाम तरह की अन्य जरूरतें पूरी की जा रही हैं।
प्राथमिक शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए तमाम प्रभावी प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां जाति व धर्म के रास्ते पर चल रही हैं। समाज को जातियों में बांटने वाली पार्टियां अब बेनकाब हो चुकी हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भगवान पांडेय, सुनीत द्विवेदी, राजेश्वर पाठक, सत्येंद्र मद्घेशिया, त्रिवेंदम जायसवाल, गुलाब सिंह, शिशिर चौरसिया व रामबहादुर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, इससे पहले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर अकबरपुर होते हुए आलापुर की तरफ रवाना होने पर अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त व उनके प्रतिनिधि मनोज गुप्त ने स्वागत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भाजपा नेता संतोष सिंह व अन्य के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री का स्वागत किया गया।