{"_id":"68cc52d9f64103a2bb0b47c4","slug":"every-blo-must-use-the-app-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-142258-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हर बीएलओ को एप का इस्तेमाल करना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हर बीएलओ को एप का इस्तेमाल करना जरूरी
Fri, 19 Sep 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विधान सभा चुनाव निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जलालपुर विकास खंड के समस्त बीएलओ और सुपरवाइजरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। तहसील सभागार में एसडीएम राहुल गुप्ता ने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लें। सभी बीएलओ ई बीएलओ एप का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
उन्होंने कहा कि एप से किए गए अपमार्जन (नाम हटाना) कार्यों का विशेष सत्यापन सुपरवाइजर करेंगे। प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन किए गए काम की जानकारी तहसील कार्यालय में उपलब्ध कराए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी फॉर्म पूर्ण रूप से भरे गए हों। सुपरवाइजर बीएलओ के कार्यों का समग्र पर्यवेक्षण करने के साथ निर्वाचन गणना की 10 प्रतिशत जांच करेंगे। आवश्यकतानुसार मकानों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। जलालपुर ब्लॉक में 26 सुपरवाइजर, 140 बीएलओ, भियांव ब्लॉक में 20 सुपरवाइजर, 99 बीएलओ बनाए गए हैं। पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र नागरिकों के नाम जोड़ेंगे। मतदाता सूची से मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। इस मौके पर तहसीलदार गरिमा भार्गव, नायब तहसीलदार हरिराम, राजस्व निरीक्षक मिश्रीलाल कनौजिया उपस्थित रहे।