फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Even after being landless, farmers were taking benefit of Samman Nidhi scheme

भूमिहीन होने के बाद भी ले रहे थे किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

Mon, 19 Sep 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Even after being landless, farmers were taking benefit of Samman Nidhi scheme
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे साढ़े छह हजार लाभार्थियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दरअसल मौजूदा समय में राजस्वकर्मियों द्वारा किए जा रहे भूलेख के सत्यापन में ये सभी भूमिहीन मिले हैं। ऐसे लाभार्थियों का न सिर्फ डेटा से नाम हटाया जाएगा बल्कि रिकवरी भी की जाएगी। इसके अलावा 10 हजार लाभार्थी मृतक मिले हैं। इनका नाम भी डेटा से हटए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बीच ई-केवाईसी न कराने वाले एक लाख से अधिक लाभार्थी जिम्मेदारों को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पारदर्शिता लाने व लाभ लेने वाले अपात्रों का नाम डेटा से हटाए जाने व गलत सूचनाओं के आधार पर लाभ लेने वालों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर शासन ने जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे। साथ ही यह भी निर्देश जारी किया गया था कि जो लाभार्थी योजना का लाभ ले रहे हैं, वे ई-केवाईसी कराएं।
विज्ञापन

शुरुआती दौर से ही ई-केवाईसी कराने को लेकर लाभार्थी गंभीर नहीं दिखे। ऐसे में कई बार ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी। गौरतलब है कि जिले में तीन लाख 89 हजार 392 किसान योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें से अब तक दो लाख 75 हजार 588 लाभार्थी ई-केवाईसी करा चुके हैं जबकि एक लाख 13 हजार 804 लाभार्थियों ने तमाम दिशा-निर्देश के बाद भी अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई। ऐसे लाभार्थियों से ई-केवाईसी कराई जा सके, इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तलाश कर रहे हैं लेकिन वे ढूंढे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शासन ने पूरी तरह से साफ कर दिया है कि जो लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं कराएगा, उसे योजना के तहत 12वीं किस्त नहीं मिलेगी। कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी कराई है, वह आंकड़ा कुल लाभार्थियों की तुलना में 29 प्रतिशत है।
ई-केवाईसी कराने के साथ-साथ शासन के निर्देश पर योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों के भूलेख के सत्यापन का भी निर्देश दिया गया था। जिले में राजस्व कर्मियों की टीम ने सभी लाभार्थियों के भूलेख के सत्यापन का काम प्रारंभ किया। एसडीएम कार्यालयों के अनुसार अब तक कुल लाभार्थियों की तुलना में लगभग 75 प्रतिशत लाभार्थियों के भूलेख का सत्यापन हो चुका है। इनमें साढ़े छह हजार लाभार्थी ऐसे मिले हैं जो भूमिहीन हैं। इसके बावजूद वे योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा 10 हजार लाभार्थी ऐसे भी हैं जिनका बीते दिनों निधन हो चुका है। सत्यापन के आधार पर ऐसे सभी का नाम डेटा से हटाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

भूलेख सत्यापन में अब तक जो लाभार्थी भूमिहीन मिले हैं, उनका नाम हटाने के साथ ही रिकवरी की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी लगभग 25 प्रतिशत लाभार्थियों का सत्यापन होना शेष है। ऐसे में अभी भूमिहीनों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
-पीयूष राय, प्रभारी उपकृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed