फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   evaluation of UP Board's copies will start from today

आज से शुरू होगा यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन

Tue, 29 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 29 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
evaluation of UP Board's copies will start from today
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic

जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार से यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ होगा। 15 अप्रैल तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कुल आठ लाख 55 हजार 650 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए कुल दो हजार 107 परीक्षकों को लगाया गया है।

विज्ञापन


इसमें हाईस्कूल की तीन लाख 35 हजार 489 कॉपियों के मूल्यांकन के लिए एक हजार 197 व इंटरमीडिएट की पांच लाख 20 हजार 161 कॉपियों की जांच के लिए 910 परीक्षकों को लगाया गया है। कॉपियों के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 फरवरी से अव्यवस्थाओं के बीच यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं प्रारंभ होकर 21 मार्च को संपन्न हुई थीं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर शिक्षा विभाग ने बढ़-चढ़कर तमाम दावे किए थे लेकिन नकल माफिया के आगे उसकी सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबके बीच अब शिक्षा विभाग के समक्ष 30 मार्च से शुरू हो रहे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से निपटाने की चुनौती है। बताते चलें कि मूल्यांकन के लिए कुल तीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।

इनमें बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, जनता इंटर कॉलेज फत्तेपुर बड़ागांव जलालपुर व सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर शामिल हैं। डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि तीनों केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल आठ लाख 55 हजार 650 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी।

इसमें हाईस्कूल की तीन लाख 35 हजार 489 व इंटरमीडिएट की पांच लाख 20 हजार 161 कापियां शामिल हैं। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में इंटरमीडिएट की तीन लाख 47 हजार 558, जनता इंटर कॉलेज फत्तेपुर बड़ागांव जलालपुर में हाईस्कूल की दो लाख 24 हजार 40 व सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में हाईस्कूल की एक लाख 11 हजार 449 व इंटरमीडिएट की एक लाख 72 हजार 630 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।


मूल्यांकन कार्य को सकुशल निपटाने के लिए कुल दो हजार 107 परीक्षकों को लगाया गया है। इनमें हाईस्कूल के लिए कुल एक हजार 197 व इंटरमीडिएट के लिए 910 परीक्षक लगाए गए हैं। बताया कि मूल्यांकन कार्य को सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर ली गईं। न सिर्फ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है बल्कि प्रकाश की भी सुचारु व्यवस्था की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed